खबर के अनुसार आज दक्षिण बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, बक्सर, भोजपुर, जमुई, बांका और भागलपुर में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं।
बता दें की ही मॉनसून द्रोणी रेखा का पश्चिम भाग गोरखपुर, पटना, श्री निकेतन से गुजर रही हैं। जिसके प्रभाव से अगले पांच दिनों तक बिहार में अच्छी बारिश होने की संभावना हैं। इससे राज्य के किसानों को धान की रोपनी करने में सहूलियत होगी।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मानसून का सिस्टम बिहार में सक्रिय रहेगा। जिससे राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment