मौसम विभाग के अनुसार यूपी के औरैया, बांदा, बिजनौर, अलीगढ़, इटावा, चित्रकूट, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मैनपुरी, कौशांबी, मिर्जापुर, मथुरा, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, सोनभद्र और उन्नाव में भारी बारिश हो सकती हैं।
वहीं इन जिलों के अलावे प्रदेश के 18 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर वज्रपात होने के भी आसार हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की हैं।
बता दें की मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा है, जबकि पूर्वी छोर गोरखपुर, गया, देवघर से होकर गुजर रहा है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थान पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment