खबर के अनुसार प्रयागराज के शंकर विमान मंडपम से त्रिवेणी पुष्प तक संगम क्षेत्र में रोप-वे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस जगह पर रोपवे का निर्माण किया जायेगा। इससे यहां आने वाले पर्यटक खूबसूरत नजारे का आनंद उठा सकेंगे।
बता दें की 251.05 करोड़ रुपये की लागत इस रोपवे का निर्माण कराया जायेगा। इस रोपवे की संगम क्षेत्र में लंबाई 2200 मीटर होगी। पीडीए के चीफ इंजीनियर नीरज कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर तक निर्माण कराने का प्रयास है।
नेशनल हाईवेज लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड एनएचएलएमएल के की ओर से इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी और करीब 18 महीने के अंदर इस रोपवे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment