बता दें की मंगलवार को आइजीआइएमएस, पीएमसीएच व राजेंद्र नगर नेत्रालय के नेत्र रोग विभाग में करीब 510 मरीज आईफ्लू की समस्या का इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज आइजीआइएमएस में 198, पीएमसीएच में 156 और राजेंद्र नगर नेत्रालय में 56 पहुंचे।
डॉक्टरों का कहना है कि आई फ्लू के मरीज बड़ी संख्या में ओपीडी में अपना इलाज कराने आ रहे हैं। इसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। राज्य के कई जिलों में आई फ्लू के मरीजों में बढ़ोत्तरी होने से स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई हैं।
आई फ्लू क्या हैं : बता दें की आई फ्लू होने पर आंख लाल हो जाता हैं तथा आंखों में जलन, खुजली व संक्रमण की शिकायत होती हैं। आई फ्लू कंजक्टिवाइटिस बच्चों व बड़ों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। इसे आम भाषा में आंख आना भी कहते हैं।

0 comments:
Post a Comment