खबर के अनुसार किसानों को 1 एकड़ भूमि की सिंचाई के लिए 750 रूपए अनुदान राशि मिल रहा हैं। जबकि किसानों को धान का बिचड़ा और जूट के खेत में दो बार सिंचाई के लिए 1500 रुपए का अनुदान दिया जा रहा हैं। किसान अधिकतम 8 एकड़ जमीन तक अनुदान ले सकते हैं।
बता दें की सरकार के आदेश के बाद डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक खाते में अनुदान राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। अगर आपने इसके लिए आवेदन किया हैं तो बहुत जल्द आपके बैंक खाते में अनुदान की राशि पहुंच जाएगी।
डीजल अनुदान देने के लिए बिहार कृषि निदेशक पटना ने बीते 22 जुलाई को निर्देश जारी किया था। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप कृषि विभाग की वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment