खबर के अनुसार राजकोट में लगातार आठवें हफ्ते डेंगू के अधिकतम 10 नए मरीज मिले हैं। जबकि मलेरिया और चिकनगुनिया के 1-1 मरीज की पहचान की गई हैं। इसतरह से राजकोट में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
बता दें की राजकोट में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और सतर्क हो गया है। साथ ही साथ इसे रोकने के लिए उन्मूलन एवं फॉगिंग अभियान तेज कर दिया गया है और लोगों को डेंगू से बचने के तरीके भी बताये जा रहे हैं।
राजकोट में डेंगू और मलेरिया के साथ साथ सर्दी-खांसी-बुखार के 805, दस्त-उल्टी के 209 और टाइफाइड बुखार के 2 के अलावा कुल 1095 मरीज भी मिल चुके हैं। राजकोट में लाख कोशिशों के बावजूद मच्छर जनित महामारी तेजी से बढ़ती ही जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment