खबर के अनुसार इस योजना तहत किसानों को उच्च किस्म के ब्रोकोली, कलर कैप्सीकम, बीज रहित खीरा एवं बैगन, फूलगोभी एवं बंधागोभी, मिर्च, बैगन एवं लौकी, गरमा प्याज का बीज, आलू का बीज आदि पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।
आपको बता दें की सब्जी का बिचड़ा पर प्रत्येक कृषक को न्यूनतम 1000 एवं अधिकतम 10,000 तक अनुदान दिया जायेगा। वहीं सब्जी का बीज वाले कृषकों को न्यूनतम 0.25 एकड़ एवं अधिकतम 2.5 एकड़ तक का बीज सहायतानुदान पर दिया जायेगा।
वहीं इस योजना में इकाई लागत का 75 प्रतिशत सहायतानुदान पर प्याज भंडारण संरचना के निर्माण कराये जाने का प्रावधान किया गया है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए उद्यान निदेशालय कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट :
https://horticulture.bihar.gov.in/HortMIS/SabjiVikasYojana/OnlineApplicationSabjiVikas.aspx
.png)
0 comments:
Post a Comment