खबर के अनुसार वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर री-मॉडलिंग के काम के चलते इन ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया हैं। अगर आप इन ट्रेनों से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।
बनारस-लखनऊ इंटरसिटी समेत ये 10 ट्रेनें कैंसिल?
ट्रेन नंबर 05117 : बनारस-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच 4 फेरे कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 06118 : प्रतापगढ़-बनारस एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच 4 फेरे कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 15107 : बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 2023 के बीच 4 फेरे कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 15108 : लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 2023 के बीच 4 फेरे कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 15119 : बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस ट्रेन1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 2023 के बीच 6 फेरे कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 15120 : देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस ट्रेन 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, 2023 के बीच 6 फेरे कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 22541 : बनारस-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन 1 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 22542 : आनंद विहार टर्मिनल-बनारस गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन 2 अक्टूबर और 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 15127: बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 2023 के बीच 6 फेरे कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 15128 : नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, 2023 के बीच 6 फेरे कैंसिल रहेगी।

0 comments:
Post a Comment