बिहार के बक्सर में मधुमक्खी पालन के लिए 90 हजार का अनुदान

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर जिले में रहने वाले लोग मधुमक्खी पालन के बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत मधुमक्खी पालन के लिए 90 हजार तक का अनुदान दे रही हैं। 

खबर के अनुसार इस योजना के तहत मधुमक्खी के छत्ते और पेटी पर सामान्य जाति के लोगों को 75 प्रतिशत यही की एक लाख के इकाई लागत पर 75 हजार। वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति को 90 प्रतिशत तक यानि की 90 हजार की सब्सिडी मिलेगी। 

बता दें की बिहार में शहद के उत्पादन को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार मधुपक्खी पालन को इंडस्ट्री के रूप में विकसित करना चाहती हैं। इसके लिए किसानों को बंपर अनुदान दे रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस बिजनेस से जुड़ सकें। 

ऐसे करें आवेदन : इस योजना का लाभ लेने के लिए आप बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग की वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जा कर इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें। साथ ही साथ ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment