खबर के अनुसार एसपी अनुराग आर्य ने देर रात 3 थाना प्रभारी और 1 SI समेत 13 पुलिस कर्मियों के तबादले किये हैं। आपको बता दें की सब इंस्पेक्टर विनय दूबे का दूसरे जिले में तबादला किया गया है। जबकि अन्य पुलिस कर्मियों को दूसरे थाने में भेजा गया हैं।
यूपी के आजमगढ़ में 13 पुलिस कर्मियों के तबादले?
शशिमौलि पांडेय को कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
सरायमीर में तैनात रहे विवेक पांडेय को जीयनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस लाइन में रहे सविन्द्र राय को अतरौलिया थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
कोतवाली प्रभारी रहे राजकुमार सिंह को मेंहनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है।
जीयनपुर थाने पर तैनात यादुवेन्द्र पांडेय को सरायमीर थाने का प्रभारी बनाया गया है।
डायल 112 के प्रभारी रहे योगेन्द्र बहादुर सिंह को सिधारी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
मेंहनाजपुर थाने पर तैनात अनिल कुमार सिंह को दीदारगंज थाने का प्रभारी बनाया गया हैं।
चौकी प्रभारी बनकट रहे प्रदीप कुमार मिश्रा को मेंहनाजपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।
मेंहनगर में तैनात सब इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह को बरदह थाने का प्रभारी बनाया गया है।

0 comments:
Post a Comment