स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बिहार के तीन नए मेडिकल कॉलेजों में अगले साल से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसमें राम-जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज छपरा और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज झंझारपुर शामिल हैं।
आपको बता दें की इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण होने से राज्य में एमबीबीएस की सीटें बढ़ जाएगी। साथ ही साथ इन जिलों में रहने वाले लोगों को भी काफी फायदा होगा। क्यों की इन कॉलेजों में पढ़ाई के साथ इलाज की भी सुविधा उपलब्ध होगी।
बिहार में बन रहे 16 नए मेडिकल कॉलेज?
बिहार के वैशाली, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सुपौल, जमुई, बक्सर, सिवान, आरा, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मुंगेर, जीएमसी, सहरसा और गोपालगंज में नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा हैं। 2025-26 में ये सभी कॉलेज शुरू हो जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment