बक्सर : बिहार में 154 पदों के लिए कल से आवेदन शुरू

बक्सर : बिहार में 154 पदों के लिए कल से आवेदन शुरू होने वाला हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 32वीं बिहार न्यायिक सेवा(प्रारंभिक) एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने मुख्य एग्जाम हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

खबर के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग ने इसको लेकर आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी कर दिया हैं। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जारी नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। 

आपको बता दें की 32वीं बिहार न्यायिक सेवा(प्रारंभिक) एग्जाम में 1675 उम्मीदवार सफल हुए थें। ये उम्मीदवार अब मुख्य एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक चलेगी। 

आवेदन के लिए शुल्क : सामान्य वर्ग और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों लिए आवेदन शुल्क 750 रुपया, वहीं अन्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किये गए हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क 200 रुपया निर्धारित हैं।

ऐसे करें आवेदन : आप बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment