लखनऊ : यूपी में बंटेगा फ्री राशन, 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में आज से राशनकार्ड धारियों को फ्री राशन का लाभ दिया जायेगा। इसको लेकर शासन के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यूपी के जिलों में अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को अक्तूबर माह का नि:शुल्क राशन मिलेगा। राशनकार्ड धारक अपने संबंधित दूकानदार के पास जा कर दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। 

बता दें की 12 अक्टूबर से 25 अक्तूबर के बीच 2 किग्रा गेहूं और 3 किग्रा चावल का वितरण किया जायेगा। इसलिए राशनकार्डधारी 25 अक्टूबर से पहले राशन प्राप्त कर लें। क्यों की राशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया हैं। 

दरअसल उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार के आदेश पर कोरोना के समय से ही राशनकार्ड धारकों को हर महीने पांच किलो राशन फ्री दिया जाता हैं। अभी लोगों को इस सुविधा का लाभ दिसंबर तक मिलता रहेगा। इसलिए आप अक्टूबर महीने का फ्री राशन प्राप्त कर लें।

0 comments:

Post a Comment