खबर के अनुसार इंटर की इस सेंट अप परीक्षा में राज्य के करीब 15 लाख छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस एग्जाम का प्रश्न पत्र बिहार बोर्ड के द्वारा ही स्कूलों में भेजा जायेगा। इसको लेकर बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी हैं, जल्द ही एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जायेगा।
बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा है की सेंटअप परीक्षा की पूरी प्रक्रिया वार्षिक परीक्षा की तरह होगी। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के आधे घंटे पहले केंद्र पर इंट्री मिलेगी, इसके बाद केंद्र पर इंट्री बंद कर दी जाएगी। इसलिए छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें।
वहीं बिहार बोर्ड ने सभी डीईओ को स्पष्ट कहा है कि अगर स्कूल से प्रश्न पत्र लीक होता है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी संबंधित स्कूल की होगी। ऐसे में स्कूल पर कार्रवाई भी की जा सकती हैं। इसको लेकर सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment