बिहार के नालंदा में 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला

न्यूज डेस्क: बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नालंदा में  रविवार को 4 थानाध्यक्ष समेत कुल 6 पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

खबर के अनुसार एसपी अशोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा है की जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया हैं। वहीं उपरोक्त पुलिस पदाधिकारी को अविलंब अपने नवपदस्थापन स्थान पर योगदान करने को कहा गया हैं। 

बिहार के नालंदा में 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला? 

औंगारी थाना अध्यक्ष अनीता यादव को पावापुरी ओपी का प्रभार सौंपा गया है। 

पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार को चण्डी थाना का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। 

बिहार थाना के जेएसआई जयप्रकाश ठाकुर को औंगारी थाना की कमान सौंपी गई है।

छबीलापुर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा को एकंगरसराय थाना की कमान सौंपी गई है। 

एकंगरसराय थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर संतोष कुमार को पुलिस केंद्र नालंदा में भेजा गया हैं।

नूरसराय थाना के जेएसआई मुरली मनोहर आजाद को छबिलापुर का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। 

0 comments:

Post a Comment