बक्सर : बिहार में 70 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी शुरू

बक्सर : बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 70 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर बिहार शिक्षा विभाग के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने राज्य के मध्य विद्यालयों में 31 हजार 982 पदों और माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 37 हजार 660 पदों पर भर्ती को लेकर रोस्टर क्लियरेंस की प्रगति की समीक्षा की है। 

बता दें की अपर मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द सभी जिलों के अफसरों को रोस्टर क्लियरेंस पूरा करने को कहा हैं ताकि राज्य में एकबार फिर से 70 हजार शिक्षकों की भर्ती शुरू की जा सकें। अनुमान है की इसकी प्रक्रिया इसी महीने में शुरू हो जाएगी। 

विभाग जल्द ही 70 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के पास अधियाचना भेजेगी और फिर बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग के द्वारा ही एग्जाम के माध्यम से टीचर की भर्ती होगी।

0 comments:

Post a Comment