अहमदाबाद से बक्सर, आरा, पटना के लिए इस ट्रेन में मिलेगी टिकट

न्यूज डेस्क: दिवाली और छठ के मौके पर अगर आप अहमदाबाद से बक्सर, आरा, पटना जाना चाहते हैं तो आपको अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में टिकट मिलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के परिचालन को विस्तार करने का फैसला किया हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बिहार के बक्सर, आरा, पटना जंक्शन पर रूकती हैं। रेलवे ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के परिचालन को बढ़ा दिया हैं। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। 

दरअसल दिवाली और छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अहमदाबाद से बिहार आते हैं। ऐसे में इस रूट्स पर चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग देखने को मिलती हैं। ऐसे में आप अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक कर लें।

ऐसे करें टिकट बुक : आप सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाए और ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक करें।

ट्रेन का शेड्यूल?

ट्रेन संख्या 09417 : अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक पहले से निर्धारित टाइमटेबल से चलेगी। 

ट्रेन नंबर 09418 : पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक पहले से निर्धारित टाइमटेबल से चलेगी।

0 comments:

Post a Comment