बक्सर : बिहार बोर्ड परीक्षा देने के लिए 75% अटेडेंस अनिवार्य

बक्सर : अगर आप बिहार बोर्ड से इंटर-मैट्रिक की परीक्षा देने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बोर्ड से इंटर-मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए 75% अटेडेंस अनिवार्य कर दिया गया हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

खबर के अनुसार बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए कहा हैं की अब बिहार में बोर्ड एग्जाम देने के लिए 75 प्रतिशत की उपस्थिति अनिवार्य होगी। हालांकि ये नया नियम वर्ष 2025 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा में लागू होगा। 

बता दें की मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा देने के लिए 9वीं और 10वीं में उपस्थिति 75 फीसदी होनी चाहिए। बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य की है। अगर किसी छात्र की स्कूलों में उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी उन्हें बोर्ड एग्जाम नहीं देने दिया जायेगा। 

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने साफ कर दिया हैं की स्कूल-कॉलेज में उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होने पर परीक्षा फॉर्म नहीं भरने दिया जाएगा। इसकी जानकारी पहले ही स्कूल को दे दी जाएगी। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें।

0 comments:

Post a Comment