खबर के अनुसार इस विंटर शेड्यूल में इंडिगो और स्पाइसजेट की चार-चार समेत कुल आठ नई उड़ानें शुरू होंगी। जबकि एयर इंडिया, विस्तारा, अकाशा, स्टार एयर समेत चार एयरलाइंस विंटर शेड्यूल में अहमदाबाद से एक भी फ्लाइट शुरू नहीं करेगी।
बता दें की इस बार विंटर शेड्यूल में अलग-अलग रूट्स पर नई फ्लाइट शुरू होने से लोगों को दिवाली के मौके पर घर आना-जाना आसान हो जायेगा। इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद से आगरा, जयपुर, बेंगलुरु के लिए नई उड़ाने शुरू करेगी।
वहीं स्पाइसजेट की फ्लाइट चेन्नई, गोवा, कोलकाता, बागडोगरा के लिए उड़ान भरेगी। आपको बता दें की इंडिगो एयरलाइन्स ने अहमदाबद एयरपोर्ट से दीव के लिए फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। वहीं विंटर सीजन में बेंगलुरु, वाराणसी, जयपुर आदि रूटों पर 20 उड़ानों का समय भी बदल दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment