वडोदरा : दिवाली पर इस ट्रेन में मिलेगा कंफर्म सीट

वडोदरा : दिवाली पर घर जानें की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम रेलवे की ओर कई ट्रेनों के फेरे में विस्तार किया गया हैं। अगर आप दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो इन ट्रेनों में कंफर्म सीट बुक कर लें।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के जानकारी देते हुए बताया है की ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल अब 29 नवंबर 2023 तक चलेगी। जबकि ट्रेन नंबर 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 1 दिसंबर तक चलेगी।

बता दें की यह ट्रेन मुंबई से खुलने के बाद बोरीवली, वापी, सूरत, बडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा जं0, आगरा फोर्ट, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, फर्रुखाबाद, कन्‍नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई , भदोही होते हुए बनारस जाएगी।

इस ट्रेन के परिचालन होने से दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश जाना आसान हो जायेगा। यात्रीगण रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से होगी।

0 comments:

Post a Comment