बक्सर : बिहार में नियोजित शिक्षकों की बल्ले-बल्ले,.... बनेंगे राज्यकर्मी

बक्सर : बिहार में नौकरी करने वाले 4 लाख नियोजित शिक्षकों की बल्ले-बल्ले होने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जायेगा। इसके लिए इन्हे एग्जाम पास करने होंगे। इसको लेकर सरकार के द्वारा निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार ये नियोजित शिक्षक विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे। इन्हे वेतन संरक्षण के साथ साथ प्रमोशन और स्थांतरण की पूरी सुविधा मिलेगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 तैयार किया गया हैं।

बता दें की इस नए नियमावली को वेबसाइट पोर्टल पर भी जारी कर दिया गया हैं। इसके तहत नियोजित शिक्षक को विशिष्ट शिक्षक बनने या राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त करने के लिए एक सक्षमता परीक्षा पास करनी होगी। इस परीक्षा को पास करने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे।

वहीं, शिक्षा विभाग के माध्यमिक निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी नियमावली के अनुसार बिहार में नियोजित शिक्षकों के अलावा पुस्तकालयाध्यक्षों और शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों को भी राज्यकर्मी बनने के लिए परीक्षा देनी होगी।

0 comments:

Post a Comment