खबर के अनुसार नावानगर बिजली जेई विपिन किशोर द्वारा रूपसागर गांव में बिजली चोरी को रोकने के लिए छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान 6 लोगों को टोका फंसाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया और इनपर जुर्माना लगाया गया।
वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दें की इससे पहले बक्सर शहर के कई इलाकों में भी बिजली चोरी को रोकने के लिए छापेमारी की गई थी। आने वाले दिनों में और भी कई जगह छापेमारी हो सकती हैं।
इन लोगों पर लगा जुर्माना।
रूपसागर गांव निवासी ददन सिंह पर जेई ने 16644 रुपया का जुर्माना लगाया गया हैं। जबकि विजय सिंह पर 19120 रूपया, लालजी सिंह पर 8473 रुपया, प्रमोद कुमार पर 20563रुपया, कन्हैया सिंह पर 15818 रूपया का जुर्माना लगा हैं।

0 comments:
Post a Comment