खबर के अनुसार बक्सर में 12 अक्टूबर को एकदिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन जिला नियोजनालय के तत्वाधान में किया जायेगा। इस रोजगार मेला में युवाओं को इंटरव्यू के आधार पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी प्रदान की जाएगी।
बता दें की बक्सर जिले में लगने वाले इस रोजगार मेला में आप अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थिति हो सकते हैं। इस मेला में भर्ती प्रक्रिया के तहत 40 पदों पर न्युक्ति की जाएगी। जबकि चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार 500 रुपए वेतन दिया जायेगा।
वहीं बिहार के सीवान में 20 अक्टूबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। 8वीं , 10वीं , 12वीं ,स्नातक ,स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा पास युवा अपने सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थिति होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट : https://www.ncs.gov.in/

0 comments:
Post a Comment