बक्सर : बिहार में आपके जमीन का लगान कितना हैं, जानिए

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोग अपने जमीन के लगान को ऑनलाइन के द्वारा चेक सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के राजस्व विभाग ने राज्य के सभी जिलों में लगान देखने तथा लगान जमा करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं।

खबर के अनुसार बिहार के लोग बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आप ये जान सकते हैं की आपके जमीन पर कितना लगान बाकी हैं। साथ ही साथ आप ऑनलाइन के द्वारा अपने जमीन का लगान भी जमा कर सकते हैं। 

बता दें की बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं जो लंबे समय तक जमीन का लगान जमा नहीं करते हैं। इससे लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती हैं की उनके जमीन पर कितना लगान हैं। ऐसे में अब लोग ऑनलाइन के द्वारा इसे चेक कर सकते हैं।

बिहार में आपके जमीन का लगान कितना हैं, जानिए?

1 .आप वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाए। 

2 .इसके बाद इस वेबसाइट के होम पेज पर भू-लगान के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

3 .अब आपके सामबे वेबसाइट https://www.bhulagan.bihar.gov.in// ओपन हो जायेगा। 

4 .इस वेबसाइट पर आप लंबित भुकतान देखें पर क्लिक करें पिछले लंबित लगान देख सकते हैं। 

5 .वहीं ऑनलाइन भुकतान करें पर क्लिक कर वर्तमान लगान जान सकते हैं और इसे जमा भी कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment