खबर के अनुसार अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की घोषणा 4 सितंबर तक की गयी थी। जबकि पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की घोषणा पहले 5 सितंबर तक की गई थी। लेकिन रेलवे ने अब इस ट्रेन के परिचालन को बढ़ा दिया हैं।
बता दें की अब अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 17 अक्टूबर से 29 नवंबर तक किया जायेगा। इससे अहमदाबाद से पटना के बीच सफर करने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। यात्रीगण रेलवे की वेबसाइट पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
दरअसल अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन बिहार के बक्सर, आरा के रास्ते संचालित की जाती हैं। इस ट्रेन के परिचालन होने से इन जिलों में रहने वाले लोगों को भी आने-जानें में आसानी होगी। इससे लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment