रांची, बोकारो, धनबाद समेत इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: झारखण्ड में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखण्ड के रांची, बोकारो, धनबाद समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई हैं। 

खबर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रशेर के कारण झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकते हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तो वहीं 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जाए किया हैं। 

बता दें की मौसम विभाग के द्वारा धनबाद, साहिबगंज, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसाव में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। जबकि रांची, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, रामगढ़ और खूंट में येलो अलर्ट जारी हुआ हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो दिनों तक झारखण्ड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। 30 सितंबर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई थी। आज और कल भी कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment