बिहार में डेंगू का कहर, पटना-भोजपुर-बक्सर में अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में डेंगू का कहर जारी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिले हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पटना-भोजपुर-बक्सर समेत सभी जिलों में अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में डेंगू के 365 नये मरीज मिले हैं। जिसमे सबसे ज्यादा डेंगू मरीज 178 पटना जिले में मिले हैं। जबकि भोजपुर में 27, वैशाली में 21, सारण में 18, भागलपुर में 12 और गया जिले में 7 डेंगू मरीज की पहचान की गई हैं। 

बता दें की इसके अलावे भी राज्य के कई जिलों से डेंगू के मामले सामने आये हैं। इसतरह से डेंगू का प्रकोप राज्य के अलग-अलग जिलों में तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। ऐसे में लोगों को मच्छरों से सावधान रहने की जरूरत हैं, ताकि डेंगू से बचा जा सकें। 

डेंगू होने के संकेत : जब किसी व्यक्ति को डेंगू होता हैं तो अचानक तेज बुखार हो जाता हैं। साथ ही साथ सिरदर्द, आँखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, जी मिचलाना, दस्त होना, आदि समस्या होती हैं। ये संकेत मिलने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

0 comments:

Post a Comment