खबर के अनुसार रेलवे के द्वारा दरभंगा से अहमदाबाद के बीच एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 6 नवंबर से 25 दिसंबर तक अहमदाबाद से इस ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। जबकि 8 नवंबर से 27 दिसंबर के बीच दरभंगा से ये ट्रेन चलेगी।
बता दें की हाजीपुर मंडल के मुख्य सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने इस ट्रेन के परिचालन की जानकारी दी हैं। दरअसल त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति दी हैं।
दरभंगा-अहमदाबाद के रूट पर चलेगी ट्रेन, यात्रियो की बल्ले-बल्ले?
गाड़ी संख्या 09421: अहमदाबाद-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर से 25 दिसंबर तक सप्ताह में प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से चलेगी।
गाड़ी संख्या 09422 : दरभंगा-अहमदाबाद पूजा स्पेशल ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को 8 नवंबर से 27 दिसंबर के बीच दरभंगा से चलेगी।

0 comments:
Post a Comment