बक्सर : बनारस-पटना एक्सप्रेस अब करहिया हॉल्ट पर रुकेगी

बक्सर : ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने  बनारस-पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के अंतर्गत करहिया हॉल्ट पर ठहराव दिया हैं। इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार बनारस-पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस आज यानि की 2 अक्टूबर से करहिया हॉल्ट पर दो मिनट के लिए रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को इस होल्ट पर रोकने का फैसला किया हैं।

बनारस-पटना एक्सप्रेस अब करहिया हॉल्ट पर रुकेगी?

ट्रेन नंबर 15125 : बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आज यानि की 2 अकूटबर से 08.32 बजे करहिया हॉल्ट पहुंचेगी और 8.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 

ट्रेन नंबर 15126 : पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 19.00 बजे करहिया हॉल्ट पहुंचेगी और 19.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 

नोट : अगर आप इस ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आप यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन की शेड्यूल चेक कर लें।

0 comments:

Post a Comment