पटना : बिहार में खाली होगी कब्जे की जमीन, लगेगा जुर्माना

पटना : बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों की अब खैर नहीं हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने ये साफ कर दिया हैं की राज्य में कब्जे की सभी जमीन को खाली कराया जायेगा। अगर कोई व्यक्ति जमीन को खाली नहीं करता हैं तो उसपर जुर्माना लगाया जायेगा।

खबर के अनुसार पटना के नई राजधानी इलाके में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है। इस कब्जा को हटाने के लिए सरकार के द्वारा बड़े पैमाने का अभियान चलाया जायेगा और सभी सरकारी जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त किया जायेगा। 

बता दें की पटना के नई राजधानी इलाके में शेखपुरा, शेनुल्लाहपुर, ढकनपुरा, महुली, दुजरा, दुजरा दियारा, राजापुर, हसनपुर, यारपुर, ढक्कनपुरा और धीराचक, बाकरगंज नाला, मोहरमपुर, बांकीपुर, फ्रेजर रोड, साधनपोर गांव, समनपुरा और शेखपुरा आदि इलाके आते हैं। 

पटना के इन इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों ने सरकारी जमीन और सरकारी भवनों पर अवैध कब्जा कर रखा हैं। इस कब्जा को हटाने के लिए सरकार ने भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह को प्राधिकार की शक्तियां सौंपी है। जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment