सूरत : वलसाड-कानपुर एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव

सूरत : ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उधना जंक्शन (सुरत) के रास्ते चलने वाली वलसाड-कानपुर एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार रेलवे के द्वारा बुदनी-बरखेड़ा के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। साथ ही साथ कुछ ट्रेनों को कैंसिल करने का भी फैसला किया गया हैं। इसलिए यात्रा से पहले अपने ट्रेनों का शेड्यूल आवश्य चेक करें।

वलसाड-कानपुर एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव?

ट्रेन नंबर 12943 : वलसाड-कानपुर एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-भीमसेन होते चलेगी।

ट्रेन नंबर 12944 : कानपुर-वलसाड एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भीमसेन-ओहन-जबलपुर-इटारसी होते चलेगी।

इस ट्रेन के मार्ग में भी बदलाव?

ट्रेन संख्या 11407 : पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 17 एवं 24 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए चलेगी।

ट्रेन संख्या 11408 : लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस 19 एवं 26 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भीमसेन-ओहन-जबलपुर-इटारसी होते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment