पटना से आरा होते हुए सासाराम तक बनेगी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पटना से आरा होते हुए सासाराम तक फोरलेन ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति दे दी हैं। इस सड़क का निर्माण दो चरणों में किया जायेगा। इसको लेकर को लेकर सरकार के द्वारा जल्द ही निविदा जारी की जाएगी। 

बता दें की पहले चरण में इस फोरलेन सड़क का निर्माण सासाराम से आरा के बीच लगभग 74 किलोमीटर तक किया जायेगा। इसके लिए एनएचएआई ने निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। वहीं दूसरे चरण में आरा से पटना के बीच सड़क का निर्माण होगा। 

इस फोरलेन एक्सप्रेस-वे सड़क के निर्माण पर कुल 3357 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके निर्माण होने से पटना, आरा, सासाराम के साथ साथ रोहतास और अरवल जिले के लोगों को भी काफी फायदा होगा। इससे इस रूट्स पर लोगों का आवागवन बेहतर हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment