बक्सर : बिहार में यादव 14.26%, ब्राह्मण 3.65% और राजपूत 3.45%

बक्सर : बिहार में कई महीनों से चल रही जातीय गणना के आंकड़े आखिरकार सरकार के द्वारा जारी कर दिए गए हैं। इस गणना के आधार पर बिहार में सबसे ज्यादा संख्या वाली जाति यादव की हैं। जबकि सबसे कम आबादी वाली जाति कायस्थों की है।

आपको बता दें की बिहार की कुल आबादी में 14.26% यादव समुदाय के लोग रहते हैं। जबकि ब्राह्मण जाति की आबादी 3.65% और राजपूत (ठाकुर) की आबादी 3.45% की हैं। वहीं बिहार में सबसे कम 0.60% की आबादी कायस्थों की है।

खबर के अनुसार सोमवार को बिहार सरकार के प्रभारी मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जातीय गणना की रिपोर्ट जारी करते हुए कहा की बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। इसमें 2 करोड़ 83 लाख 44 हजार 160 परिवार रहते हैं।

किस धर्म की कितनी आबादी?

हिन्दू धर्म की आबादी 82 फीसदी, मुसलमानों की आबादी 17.7 फीसदी, ईसाई की आबादी 0.057 प्रतिशत, सिख की आबादी 0.011 फीसदी, बौद्ध की आबादी 0.085 फीसदी, जैन की आबादी 0.009 फीसदी। वहीं अन्य वर्ग की भी कुछ आबादी बिहार में रहती हैं।

0 comments:

Post a Comment