बक्सर : बिहार दरोगा भर्ती एग्जाम का सिलेबस जारी

बक्सर : बिहार दारोगा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में दरोगा के 1275 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इस भर्ती को लेकर सिलेबस जारी कर दिया गया हैं। छात्र इसी अनुसार एग्जाम की तयारी कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार दरोगा में लिखित परीक्षा के दो पेपर होंगे, जिसमे पहला पेपर प्रीलिम्स एवं दूसरा पेपर मैन्स का होगा। इन दोनों ही पेपर के पैटर्न एवं सिलेबस अलग-अलग होंगे। इसको लेकर चयन आयोग के द्वारा जानकारी दी गई हैं। 

प्रीलिम्स एग्जाम परीक्षा पैटर्न?

सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न 100 नंबर के होंगे, जबकि कर्रेंट अफेयर्स के 50 प्रश्न 100 नंबर के होंगे। इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। वहीं प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होगा। जबकि प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.2 की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। इस एग्जाम में पास होने के लिए 30 प्रतिशत से अधिक मार्क्स लाने होंगे। 

मैन्स एग्जाम परीक्षा पैटर्न?

मैन्स एग्जाम में दो पेपर होंगे और पहले पेपर में सामान्य हिंदी से 100 प्रश्न पूछे जायंगे जो 200 अंको के होंगे। वहीं पेपर-2 में सामान्य अध्यन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता से 100 प्रश्न पूछे जायंगे जो की 200 अंको के होंगे। दोनों पेपर के लिए अलग-अलग 2-2 घंटे का समय मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment