पटना-बक्सर समेत बिहार के किसानों के लिए आवेदन शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना-बक्सर समेत बिहार के किसान बिहार राज्य फसल सहायता योजना(खरीफ-2023) के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। 

खबर के अनुसार इस योजना के तहत किसानों की फसल का बीमा किया जाता है। अगर किसी कारण से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती हैं तो सरकार के द्वारा इसके लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसलिए किसानों जल्द से जल्द आवेदन करें। 

बता दें की इस योजना के माध्यम से फसलों के 20 प्रतिशत नुकसान पर किसानों को ₹7500 प्रति हेक्टेयर। जबकि 20 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर ₹10000 प्रति हेक्टेयर की दर से सरकार के द्वारा पैसा दिया जायेगा। यह पैसा सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाती हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ 31 अक्टूबर 2023 तक निशुल्क आवेदन करके उठाया जा सकता है। आप ऑनलाइन आवेदन के लिए https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करें।

0 comments:

Post a Comment