खबर के अनुसार कृषि विभाग ने ईबीसी, ओबीसी और छोटे किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए एलपीसी में राहत दी है। नए नियम के अनुसार बिहार में बीस हजार रुपए के कृषि यंत्र खरीदारी के लिए लैंड पोजीशन सर्टिफिकेट यानि एलपीसी की अनिवार्यता खत्म कर दी है।
वहीं कृषि यांत्रिकरण योजनान्तर्गत अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों के समान ही अनुदान मिलेगा। इससे छोटे किसानों को खेती करने के लिए यंत्र की खरीदारी करना आसान हो जायेगा।
बता दें की बिहार सरकार ने कृषि यंत्रों एवं उपकरणों पर अनुदान के लिए कुल 119 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की है। वहीं 20 हजार रुपए तक के अनुदान वाले कृषि यंत्रों पर किसान तीन साल पुराने रसीद के आधार पर इसकी खरीद कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment