खबर के अनुसार मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत किसानों को 90 प्रतिशत के अनुदान पर गेंहू का बीज दिया जायेगा। वहीं 10 वर्ष से कम प्रभेद के प्रमाणित बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।
बता दें की बिहार सरकार राज्य में गेंहू के पैदावार को बढ़ाने के लिए किसानों को उच्च किस्म के गेंहू का बीज उपलब्ध कराएगी। इसका लाभ सभी जिलों के किसानों को मिलेगा। इसके लिए सभी जिलों के किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है।
वहीं बीज वितरण योजना के तहत राज्य के किसानों को गेंहू के साथ साथ मक्का, सरसों,मसूर, चना, मटर आदि के भी बीज उपलब्ध कराये जाएंगे। इस बीज पर भी किसानों को अनुदान मिलेगा। आप जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
आवेदन के लिए वेबसाइट : https://dbtagriculture.bihar.gov.in/
.png)
0 comments:
Post a Comment