खबर के अनुसार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया है की बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 का रिजल्ट मंगलवार को बोर्ड की वेबसाइट पर 2:30 बजे जारी करेगा।
आपको बता दें की बिहार STET परीक्षा का आयोजन चार से 18 अक्टूबर तक की गई थी। इस एग्जाम में चार लाख 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब इनका रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा।
ऐसे चेक का सकते हैं रिजल्ट?
1 .आपको वेबसाइट bsebstet.com पर जाना होगा।
2 .होम पेज पर "Bihar STET 2023" लिंक पर क्लिक करना होगा।
3 .इसके बाद आपको मांगी गई जानकारी सही-सही भरकर सब्मिट करना होगा।
4 .इसके बाद आप अपने रिजल्ट देख सकेंगे और उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment