यूपी सरकार देगी बिना ब्याज 10 लाख तक लोन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बिजनेस करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार राज्य के युवाओं को बिना ब्याज के 10 लाख तक लोन प्रदान करेगी। यह लोग राज्य के 10 लाख युवाओं को दिया जायेगा। 

खबर के अनुसार योगी सरकार उत्तर प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ब्याजमुक्त लोन देने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत 10 लाख युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। जिससे युवा राज्य में खुद का बिजनेस शुरू कर सकेंगे।

बता दें की सीएम योगी ने कहा है की हम अगले कुछ वर्षों में 10 लाख युवाओं को पहले चरण में 5 लाख और दूसरे चरण में 10 लाख का ब्याजमुक्त लोन उपलब्ध कराने जा रहे हैं। इस लोन पर कोई ब्याज नहीं लगेगा और लोन को वापस करने में सिर्फ मूल पूंजी ही देनी होगी।

दरअसल सोमवार को सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश जो भी युवा स्वयं का स्टार्टअप या फिर बिजनस स्थापित करना चाहता है, वो इस योजना का लाभ उठा कर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment