बिहार के 12 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

पटना : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की मंगलवार को बिहार के कई जिलों में मौसम बिगड़ने वाला हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार आज यानि की मंगलवार को बिहार के गया, जहानाबाद, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, औरंगाबाद, बांका, जमुई, मुंगेर और लखीसराय जिले में कुछ स्थान पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारीश हो सकती हैं।

बता दें की बिहार में बीते 24 घंटे में बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ने लगा हैं और लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि आज राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज यानि की मंगलवार को बिहार के 12 जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई गई। इस भारी बारिश से जितिया करने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। वहीं, इन जिलों में एक दो स्थान पर वज्रपात के भी आसार हैं।

0 comments:

Post a Comment