खबर के अनुसार यूपीएसएसएससी ने मनांगलवार को अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी किया हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सक्तये हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
बता दें की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में जूनियर एनालिस्ट के 361 पदों के लिए होने वाले लिखित परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे और दो घंटे में प्रश्नपत्र हल करना होगा। साथ ही प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा, एक गलत सवाल करते हैं तो 25 प्रतिशत अंक काट लिए जाएंगे।
वहीं, परीक्षा में फार्मास्युटिकल विश्लेषण व उप्र राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी के 20-20 सवाल पूछे जाएंगे। जबकि, औषधि विज्ञान, फार्मास्युटिकल केमेस्ट्री और कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी से 15-15 सवाल होंगे। फार्माकोलाजी, फार्मास्युटिकल माइक्रोबायोलाजी व बायोकेमेस्ट्री के पांच-पांच सवाल पूछे जाएंगे।
0 comments:
Post a Comment