दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची जारी

नई दिल्ली: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अप्रैल में जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया में पांच देश ऐसे हैं, जो सैन्य ताकत के मामले में टॉप पर हैं। जिसमे अमेरिका की बादशाहत पिछले कई सालों से लगातार बनी हुई हैं।

दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची जारी। 

1 .संयुक्त राज्य अमेरिका (USA): अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली मानी जाती है, इसके पास अत्याधुनिक तकनीक, भारी मात्रा में हथियार और उच्च प्रशिक्षित जवान हैं। 2023 में अमेरिका की जीडीपी 27 ट्रिलियन डॉलर और रक्षा व्यय 916 बिलियन डॉलर था

2 .चीन: चीन की सेना, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, संख्या और सामरिक ताकत के मामले में दूसरी सबसे बड़ी है। चीन तेजी से अपने सैन्य संसाधनों और तकनीक को बढ़ा रहा है। 2023 में चीन की जीडीपी 17.7 ट्रिलियन डॉलर और रक्षा व्यय 296.4 बिलियन डॉलर था।  

3 .रूस: रूस की सेना के पास एक मजबूत परमाणु शस्त्रागार और अत्याधुनिक युद्ध उपकरण हैं। रूस की सेना कई वर्षों से वैश्विक सैन्य शक्तियों में शामिल है। 2023 में रूस की जीडीपी 1.86 ट्रिलियन डॉलर और रक्षा व्यय 109.45 बिलियन डॉलर था।  

4 .भारत: भारत की सेना संख्या, विविधता और सामरिक क्षमताओं के मामले में एक महत्वपूर्ण ताकत है। भारत लगातार अपने रक्षा क्षेत्र को आधुनिक बनाने में जुटा है। 2023 में भारत की जीडीपी 3.73 ट्रिलियन डॉलर थी और रक्षा व्यय 83.57 बिलियन डॉलर था। 

5 .फ्रांस: फ्रांस के पास यूरोप की सबसे बड़ी स्थायी सेनाओं में से एक है, जिसमें अनुमानित 200,000 सक्रिय सैनिक हैं। 2023 में फ्रांस की जीडीपी 3.05 ट्रिलियन डॉलर और रक्षा व्यय 61.3 बिलियन था। फ्रांस के पास कई तरह के आधुनिक हथियार मौजूद हैं।

0 comments:

Post a Comment