बिहार में 6,421 सहायकों की बंपर भर्ती, जानें डिटेल्स

पटना : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में नवस्थापित एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6421 सहायकों की बंपर भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार सोमवार को बिहार शिक्षा विभाग ने विद्यालय सहायकों के पद सृजन की जानकारी महालेखाकार को दी है। इसके साथ ही बिहार के सभी नवस्थापित एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक सहायक की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

बिहार में 6,421 सहायकों की बंपर भर्ती, जानें डिटेल्स। 

गोपलगंज में 185, दरभंगा में 268 पद सृजित किए गए हैं।

खगड़िया में 96 एवं बेगूसराय जिले के लिए 177 पद सृजित किए गए हैं।

मधुबनी में 296, समस्तीपुर में 318, सहरसा में 121, सुपौल में 144  पद सृजित किए गए हैं।

मुजफ्फरपुर में 305, सीतामढ़ी में 184, शिवहर में 44, वैशाली में 232 पद सृजित किए गए हैं।

पूर्वी चंपारण में 341, पश्चिमी चंपारण में 277, सारण में 240, सिवान में 226 पद सृजित किए गए हैं।

गया में 258, जहानाबाद में 59, अरवल में 33, नवादा में 142, औरंगाबाद में 140  पद सृजित किए गए हैं।

मधेपुरा में 131, पूर्णिया में 208, अररिया में 186, किशनगंज में 117, कटिहार में 202 पद सृजित किए गए हैं।

पटना में 210, नालंदा में 149, भोजपुर में 147, बक्सर में 88, रोहतास में 166, कैमूर में 121 पद सृजित किए गए हैं।

भागलपुर में 174, बांका में 130, मुंगेर में 65, शेखपुरा में 36, लखीसराय में 75, जमुई में 130 पद सृजित किए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment