बिहार में जमीन सर्वे को लेकर 7 नए आदेश जारी।
1 .बिहार सरकार भूमि सर्वेक्षण से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए रैयतों के घर तक पहुंचेगी।
2 .बिहार में जमीन सर्वे का काम तीन महीने के लिए टाल दिया गया हैं। तबतक जमीन मालिक भूमि के दस्तावेज को तैयार कर लें।
3 .राजस्व विभाग ने कहा है की जमीन रैयत अकारण अंचल कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाएं। सभी कागजात ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
4 .राजस्व विभाग ने कहा है की अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो, हमारे अधिकारी और कर्मचारी रैयतों के दरवाजे पर जाएंगे।
5 .राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है की सरकार विशेष भूमि सर्वेक्षण कराने और रैयतों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।
6 .बिहार जमीन सर्वे में आ रही सभी दिक्कतों को तीन महीने के अंदर दूर कर दिया जायेगा। इसके बाद सर्वे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
7 .जमीन मालिक आधिकारिक वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ से जमीन के सभी कागज ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment