CM योगी की सख्‍त चेतावनी, इन लोगों पर कार्रवाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में ढाबे-रेस्टोरेंट्स के ल‍िए CM योगी के सख्‍त न‍िर्देश दिए हैं। साथ ही साथ खाने-पीने की वस्‍तुओं में गंदी चीजें मिलाने पर कार्रवाई करने को कहा हैं।

CM योगी की सख्‍त चेतावनी, इन लोगों पर कार्रवाई। 

1 .मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट और संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, सत्यापन के निर्देश दिए हैं। 

2 .सीएम योगी ने कहा है की प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाकर इन प्रतिष्ठानों के संचालक सहित वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन किया जाए। 

3 . खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस व स्थानीय प्रशासन संयुक्त टीम द्वारा यह कार्यवाही शीघ्रता से सम्पन्न कराई जाए।

4 .यूपी के रेस्टोरेंट ढाबे में काम करने वाले शेफ हो या वेटर, लगाना होगा मास्क और ग्लव्स, होटल/ रेस्टोरेंट में सीसीटीवी लगाना होगा अनिवार्य। 

5 .खाने पीने की चीजों में मानव अपशिष्ट आदि गंदी चीजों की मिलावट की तो संचालक/प्रोपराइटर पर भी होगी कठोर कार्रवाई। 

0 comments:

Post a Comment