बिहार के इन 8 शहरों में खुलेगी 9 इथेनॉल फैक्ट्री

पटना: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक़ बिहार में 2026 तक 9 नई इथेनॉल फैक्ट्री स्थापित की जाएंगी, जिससे राज्य के इथेनॉल उत्पादन में एक नई क्रांति आएगी। इन फैक्ट्रियों से 13 करोड़ लीटर अतिरिक्त इथेनॉल का उत्पादन होने की संभावना है। साथ ही, इससे 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

बता दें की नए इथेनॉल कारखानों के खुलने से बिहार के गन्ना किसानों के लिए कई लाभ होंगे, खासकर उनकी चीनी मिलों पर निर्भरता में कमी आएगी। राज्य में जो नए इथेनॉल कारखाने लगेंगे, उनमें भागलपुर, बेगूसराय, कैमूर, मुजफ्फरपुर, बाढ़, जमुई, वैशाली में 1-1 और बक्सर में 2 कारखाने शामिल हैं। इनमें से बक्सर और भागलपुर में मार्च 2025 तक उत्पादन शुरू हो जाएगा।

वर्तमान स्थिति और वृद्धि की आवश्यकता

बिहार में वर्तमान में 12 इथेनॉल फैक्ट्री हैं, जो सालाना 56.50 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन करती हैं। इन फैक्ट्रियों में से 60% इथेनॉल का निर्यात दक्षिण भारत के राज्यों में होता है। हालांकि, राज्य की इथेनॉल स्टोरेज क्षमता मात्र 15 करोड़ लीटर है, जबकि उत्पादन 56 करोड़ लीटर तक पहुँच चुका है।

इथेनॉल के उत्पादन में बीते कुछ वर्षों में अद्भुत वृद्धि देखने को मिली है। 2018 में बिहार में इथेनॉल का उत्पादन सिर्फ 5.77 करोड़ लीटर था, जो आज बढ़कर 56.50 करोड़ लीटर हो गया है। 7 वर्षों में 10 गुना वृद्धि यह दर्शाता है कि राज्य में इथेनॉल उत्पादन की क्षमता तेजी से बढ़ी है।

0 comments:

Post a Comment