यूपी में लगेंगे 29 रोजगार मेले, जानिए आपके जिले में कब!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 11 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 29 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों में स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और हजारों पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी।

अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं या कई जगह इंटरव्यू देने के बावजूद सकारात्मक परिणाम नहीं मिले हैं, तो यह रोजगार मेले आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकते हैं।  रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए किसी भी उम्मीदवार को केवल रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

कौन-कौन कर सकता है भाग?

आपको बता दें की इन रोजगार मेलों में हिस्सा लेना पूरी तरह मुफ्त है और इसमें कई तरह की शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई / पॉलिटेक्निक, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, फ्रेशर, अनुभवी आदि।

11 दिसंबर 2025 – 65 वैकेंसी – बुलंदशहर – श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र प्राइवेट आईटीआई, नगला शेखू, खुर्जा

11 दिसंबर 2025 – 1625 वैकेंसी – रायबरेली – पिंक रोजगार मेला, गवर्नमेंट आईटीआई घुरवारा, डलमऊ

11 दिसंबर 2025 – 152 वैकेंसी – ऑनलाइन – ऑनलाइन रिक्तियां

11 दिसंबर 2025 – 555 वैकेंसी – उन्नाव – वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन

11 दिसंबर 2025 – 40 वैकेंसी – इटावा – लाला राम इंटर कॉलेज, चंपानेर

11 दिसंबर 2025 – 50 वैकेंसी – सीतापुर – जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर

11 दिसंबर 2025 – 1280 वैकेंसी – प्रतापगढ़ – पुनीत प्राइवेट आईटीआई, सलेम भदारी

11 दिसंबर 2025 – 1355 वैकेंसी – शामली – आर.एस.एस इंटर कॉलेज, झिंझाना

11 दिसंबर 2025 – 200 वैकेंसी – भदोही – जिला रोजगार कार्यालय

12 दिसंबर 2025 – 1450 वैकेंसी – रायबरेली – गवर्नमेंट आईटीआई, घुरवारा

12 दिसंबर 2025 – 610 वैकेंसी – आगरा – साई का टकिया क्रॉसिंग, एमजी रोड

12 दिसंबर 2025 – 1305 वैकेंसी – शामली – लाला इन्द्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज, बाबरी

12 दिसंबर 2025 – 210 वैकेंसी – कानपुर नगर – राजकीय आईटीआई, पाण्डू नगर

12 दिसंबर 2025 – 115 वैकेंसी – हमीरपुर – जिला सेवायोजन कार्यालय

12 दिसंबर 2025 – 350 वैकेंसी – फतेहपुर – एसबीएस एजुटेक, मलवां

13 दिसंबर 2025 – 2343 वैकेंसी – मेरठ – ऑनलाइन रोजगार मेला

15 दिसंबर 2025 – 350 वैकेंसी – शामली – बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज

16 दिसंबर 2025 – 50 वैकेंसी – झांसी – राजकीय आईटीआई (महिला), सिदेश्वर नगर

17 दिसंबर 2025 – 1388 वैकेंसी – अमेठी – राजकीय महिला पॉलीटेक्निक

17 दिसंबर 2025 – 100 वैकेंसी – फतेहपुर – आरपी मिश्रा कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी

17 दिसंबर 2025 – 375 वैकेंसी – शामली – वीवी इंटर कॉलेज

18 दिसंबर 2025 – 181 वैकेंसी – बांदा – क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय

19 दिसंबर 2025 – 200 वैकेंसी – भदोही – क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय

22 दिसंबर 2025 – 400 वैकेंसी – गोरखपुर – आईटीआई चारगांवा, मेडिकल कॉलेज के पास

22 दिसंबर 2025 – 225 वैकेंसी – गौतमबुद्ध नगर – GITI सेक्टर-31

22 दिसंबर 2025 – 100 वैकेंसी – बुलंदशहर – वेल्सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट

23 दिसंबर 2025 – 150 वैकेंसी – फतेहपुर – राजकीय आईटीआई, नोडल

26 दिसंबर 2025 – 250 वैकेंसी – भदोही – जिला क्षेत्रीय कार्यालय

30 दिसंबर 2025 – 1415 वैकेंसी – अमेठी – श्री निषादराज अखण्डानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहगढ़

0 comments:

Post a Comment