खुशखबरी का मेगा ऐलान! यूपी में 1 बड़ी भर्ती शुरू, 4 नवंबर तक आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खेल विभाग में 108 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ग्राउंड्समैन, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर, असिस्टेंट कोच और लाइफगार्ड समेत कई पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

108 पदों पर होगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 22-Examination/2026 के तहत स्पोर्ट्स डायरेक्टरेट मुख्य परीक्षा (PET-2025)/22 आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 108 रिक्त पद शामिल हैं। भर्ती में ग्राउंड्समैन, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर, स्विमिंग और क्रिकेट सहित 12 खेलों के असिस्टेंट कोच तथा लाइफगार्ड के पद रखे गए हैं।

4 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।

PET-2025 के आधार पर होगा चयन

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को PET-2025 के सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जा सकते हैं। यूपी में खेल विभाग के अंतर्गत नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है।

0 comments:

Post a Comment