बेसिक सैलरी के हिसाब से समझें फायदा
DA में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी से हर कर्मचारी की सैलरी में एक जैसी रकम नहीं जुड़ेगी। यह राशि उसकी बेसिक सैलरी के आधार पर तय होगी। उदाहरण के लिए 18,000 रुपये बेसिक वालों को हर महीने 540 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। 30,000 रुपये बेसिक वालों को मासिक 900 रुपये का फायदा होगा। जबकि 50,000 रुपये बेसिक वालों की सैलरी में हर महीने 1,500 रुपये जुड़ेंगे।
ये रकम केवल DA बढ़ने से होने वाले इजाफे का अनुमान हैं। दूसरे भत्तों और कटौतियों के चलते हाथ में आने वाली सैलरी अलग हो सकती है।
जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भी अहम
चूंकि बढ़ोतरी जुलाई से लागू होनी है, इसलिए चार महीने के बकाया भत्ते की गणना भी की जा सकती है। दिए गए वेतन के उदाहरणों के आधार पर 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर 2,160 रुपये, 30,000 रुपये पर 3,600 रुपये और 50,000 रुपये पर 6,000 रुपये का एरियर बनता है।
आपको बता दें के केंद्र सरकार के इस फैसले से 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की जानकारी दी गई है। सरकार के खजाने पर इससे सालाना करीब 10,016 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान है।
.png)
0 comments:
Post a Comment