यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! बिल में छूट से मिलेगी राहत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 के बिल में राहत मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के मुताबिक, फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीएएएस) के तहत बिजली बिल में 9.17 प्रतिशत की राहत दी जाएगी। इसका फायदा घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

लगातार पांचवें महीने मिलेगी राहत

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को लगातार पांचवें महीने एफपीएएएस के जरिए राहत मिलने जा रही है। इससे पहले जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत और अक्टूबर में 5.24 प्रतिशत की राहत दी गई थी। अब नवंबर के लिए यह राहत बढ़कर 9.17 प्रतिशत हो गई है।

बिजली खरीद की लागत घटी

एफपीएएएस व्यवस्था के तहत बिजली खरीद और ईंधन पर होने वाला वास्तविक खर्च निर्धारित टैरिफ में शामिल लागत से कम रहता है, तो इस अंतर का लाभ उपभोक्ताओं को बिल में राहत के रूप में दिया जाता है। यूपीपीसीएल के अनुसार, बिजली खरीद की लागत में आई कमी का फायदा सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।

बिलिंग में राहत देने पर जोर

यूपीपीसीएल बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ पारदर्शी बिलिंग पर भी जोर दे रहा है। लगातार पांच महीने से मिल रही एफपीएएएस राहत इसी व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने का हिस्सा है। नवंबर में 9.17 प्रतिशत की राहत से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बिल में कुछ राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment